आरटीएक्स पिछले 70 से अधिक वर्षों से भारत की अर्थव्यवस्था और एयरोस्पेस उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। प्रौद्योगिकी नवाचार, रोजगार सृजन और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से कंपनी ने देश की प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 7,500 से ज़्यादा भारतीय कर्मचारियों के साथ, आरटीएक्स देश की सबसे बड़ी वैश्विक एयरोस्पेस एवं रक्षा कंपनी है, जिसके अंतर्गत इसके तीन व्यवसाय - कॉलिन्स एयरोस्पेस, प्रैट एंड व्हिटनी और रेथियॉन हैं।

नई दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु में स्थित आरटीएक्स की सुविधाएँ इंजीनियरिंग, विनिर्माण, डिजिटल रूपांतरण और विमानन प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट क्षमताओं का परिचय देता है। कंपनी के विशेषज्ञ कार्यदल दुनिया भर के ग्राहकों को अभिकल्पन, विकास, उत्पादन तथा बिक्री-उपरांत सहायता सहित समग्र समाधान उपलब्ध कराते हैं। आरटीएक्स नवाचार के माध्यम से दुनिया को जोड़ने और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

7,500+

कर्मचारी

7

सुविधाएँ

5

अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी केंद्र

भारत में 70+

वर्षों की उपस्थिति

हमारे समाधान

Aviation cockpit

एवियोनिक्स

आरटीएक्स का व्यवसाय कॉलिंस एयरोस्पेस वाणिज्यिक और रक्षा विमानन क्षेत्रों के लिए उन्नत एवियोनिक्स समाधानों का व्यापक पोर्टफोलियो प्रदान करता है। कंपनी भारत के विमानन अवसंरचना के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसके प्रमुख समाधानों में फ्लाइट डेक प्रणालियाँ, एयर ट्रैफिक प्रबंधन समाधान तथा एवियोनिक्स अनुरक्षण, मरम्मत एवं ओवरहॉल (MRO) सेवाएँ शामिल हैं, जिनमें से अनेक का विकास और तकनीकी सहयोग भारत में ही किया जाता है।

आरटीएक्स स्वदेशी विमान कार्यक्रमों के लिए अत्याधुनिक एवियोनिक्स प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराने हेतु हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ भी सहयोग करते हैं।

अधिक जानें…
commerical engines hero 1600x900

वाणिज्यिक इंजन

भारत के वाणिज्यिक विमान बेड़े का एक बड़ा हिस्सा आरटीएक्स के व्यवसाय प्रैट एंड व्हिटनी के इंजनों से संचालित होता है। भारत उन शुरुआती देशों में शामिल है जिन्होंने क्रांतिकारी GTF™ इंजन तकनीक को अपनाया। आज देश में संचालित एयरबस A320neo परिवार के अनेक विमान GTF इंजनों से सुसज्जित हैं। प्रैट एंड व्हिटनी भारत के तीव्र गति से विकसित हो रहे वाणिज्यिक विमानन क्षेत्र को GTF इंजनों के साथ-साथ सहायक शक्ति इकाइयाँ (Auxiliary Power Units) तथा व्यापक इंजन अनुरक्षण, मरम्मत एवं ओवरहॉल (MRO) सेवाएँ भी उपलब्ध  करते  है। इसके अतिरिक्त, कंपनी अपने विभिन्न वाणिज्यिक इंजनों के लिए अनेक घटक भारतीय आपूर्तिकर्ताओं से प्राप्त करती है, जिससे देश की विनिर्माण क्षमता को भी प्रोत्साहन मिलता है।

अधिक जानें…
10Products-17Military-F117-MainContent-Standard

सैन्य उड्डयन

भारतीय वायु सेना के परिवहन विमान बेड़े में उपयोग किए जाने वाले अनेक इंजन प्रैट एंड व्हिटनी द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं। इनमें C-17 ग्लोबमास्टर III के लिए F117 इंजन, PC-7 प्रशिक्षण विमान के लिए PT6A इंजन तथा एयरबस C-295 परिवहन विमान के लिए PW127G इंजन शामिल हैं।

कंपनी भारतीय वायु सेना की परिचालन क्षमता और मिशन तत्परता को सुदृढ़ बनाने के लिए व्यापक इंजन अनुरक्षण एवं सहयोग सेवाएँ भी प्रदान करते हैं।

अधिक जानें…
1.0Products-1.2RAE-CategoryPage-Hero-1600x900.png

क्षेत्रीय विमानन

भारत में क्षेत्रीय विमानन को सशक्त बनाने में प्रैट एंड व्हिटनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कंपनी विश्वसनीय टर्बोप्रॉप इंजन तथा व्यापक अनुरक्षण, मरम्मत एवं ओवरहॉल (MRO) सेवाएँ उपलब्ध करती है। PW100 और PW150 श्रृंखला के इंजन तथा नवीन PW127XT श्रृंखला देश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाते हुए विश्वसनीय और दक्ष परिचालन सुनिश्चित करते हैं।

हैदराबाद स्थित प्रैट एंड व्हिटनी का ग्राहक प्रशिक्षण केंद्र विमान अभियंताओं और तकनीशियनों को व्यावहारिक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करता है। यह केंद्र स्थानीय विशेषज्ञता को सशक्त बनाने और भारत में परिचालन उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अधिक जानें…

सामुदायिक सहभागिता

आरटीएक्स स्थानीय समुदायों के सशक्तीकरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) शिक्षा को बढ़ावा देने तथा भारत की अगली पीढ़ी की प्रतिभाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य से कंपनी विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और गैर-लाभकारी संगठनों के साथ मिलकर कार्य करते हैं।

वैश्विक स्तर पर आरटीएक्स बुद्धिमान विमानन, भविष्य की प्रणोदन प्रणालियों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा डिजिटल जीवनचक्र प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए उद्योग, शिक्षा जगत और सरकारों के साथ सहयोग करता है।

Two technicians work inside an engine

ऐसा करियर, जो भविष्य को आकार दे

आरटीएक्स में प्रतिभाशाली लोग मिलकर दुनिया की सबसे जटिल चुनौतियों का समाधान विकसित करते हैं। हमारे विशेषज्ञ कार्यदल अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों और उन्नत उपकरणों की सहायता से विज्ञान की सीमाओं का निरंतर विस्तार करते हैं तथा दुनिया को जोड़ने और सुरक्षित बनाने के नए समाधान विकसित करते हैं।

यदि आप नवाचार के प्रति समर्पित हैं और एयरोस्पेस एवं रक्षा क्षेत्र के भविष्य को आकार देने में योगदान देना चाहते हैं, तो हमारी वैश्विक टीम का हिस्सा बनिए और अपने विचारों को वास्तविकता में बदलिए।

आइए, हमारे साथ जुड़िए।